दिल्ली

केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने IAS ऑफिसर द्वारा लिखी गई बुक का किया विमोचन

सोनल गोयल रेजिडेंस कमिश्नर के रूप में त्रिपुरा भवन में हैं पोस्टेड है

 

 

जी तोड़ कड़ी मेहनत के बाद भी यदि UPSC क्लियर नही हुआ, तो क्या करें। क्या क्या विकल्प रह गए आगे, इसकी जानकारी पर लिखी गई बुक का विमोचन केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने किया। जिसका नाम है “नेशन कॉलिंग” हॉलिस्टिक अप्रोच टू यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन। दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ़ इंडिया में विमोचन किया गया। यह बुक आईएएस ऑफिसर सोनल गोयल के द्वारा लिखी गई है। ये अभी रेजिडेंस कमिश्नर के रूप में त्रिपुरा भवन, दिल्ली में पोस्टेड हैं।

इस अवसर पर कई आईएएस, आईपीएस ऑफिसर के अलावा जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर नजमा अख्तर भी बुक के विमोचन में शामिल हुई। यह कार्यक्रम सेंट्रल दिल्ली के एक ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था।

बुक को लिखने वाली आईएएस ऑफिसर सोनल गोयल ने कहा उनके लिए काफी अच्छा पल है। लेखक के तौर पर यह उनका पहला प्रयास है, जो फाइनली आज सफल हो पाया है। उनके द्वारा लिखी गई किताब का नाम है नेशन कॉलिंग जो यूपीएससी की तैयारी करने वाले विद्यार्थी को ध्यान में रखकर लिखा गया है। इस किताब का विमोचन केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू द्वारा किया जाना भी बेहद सुखद है।

उन्होंने बताया की पिछले 3 साल से सिविल सर्विसेज के स्टूडेंट के लिए वह मेंटर रही हैं। उनके अंदर जुनून है, बच्चों को मार्गदर्शन करने का। इसलिए उनके मन में आया की उनकी जो सोच है, उन्हें एक किताब के रूप में लोगों तक पहुंचाया जाए।

6 से 7 महीने का समय लगा बुक लिखने में ऑफिस, पारिवारिक जिम्मेदारी के साथ किताब लिखना काफी मुश्किल था। उन्होंने बताया बुक में प्लान बी के बारे में भी बताया गया है, की अगर यूपीएससी क्लियर नहीं कर पाए, तो किस ऑप्शन के लिए जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को मैसेज देते हुए कहा है, अपने आप पर विश्वास रखें। अगर आप हंड्रेड परसेंट से ज्यादा मेहनत करेंगे तो ही आपको 100% सक्सेस मिलेगी। मेहनत की सफलता मिलती है।

किरण रिजिजू ने बुक के बारे में बात करते हुए कहा यह किताब सिर्फ यूपीएससी के बारे में नहीं बात करता है। यह उससे आगे के बारे में भी बताता है। साथ ही उन्होंने कहा इस किताब को हर युवा को पढ़नी चाहिए ताकि उन्हें इससे इंस्पिरेशन भी मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button