दक्षिण दिल्लीदिल्ली

कोर्ट द्वारा भगोड़ा आरोपी को दबोचा गया

दिल्ली कैंट की सुब्रतो पार्क पुलिस ने पकड़ा

 

मुकेश कुमार सिंह, दिल्ली कैंट

साउथ वेस्ट डिस्ट्रीक्ट के सुब्रतो पार्क पुलिस चौकी की टीम ने एक भगोड़ा आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अजय कुमार महतो के रूप में हुई है। यह बिहार के सारण जिले का रहने वाला है। इसकी कई महीनों से दिल्ली पुलिस को तलाश थी। डीसीपी साउथ वेस्ट मनोज सी ने बताया कि इसे पटियाला हाउस कोर्ट ने सुब्रतो पार्क पुलिस चौकी के मामले में पिछले साल 12 अक्टूबर को भगोड़ा घोषित किया था। दिल्ली कैंट एसएचओ विपिन कुमार की देखरेख में हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल राजेश की टीम लगातार इसके बारे में पता लगा रही थी।

टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की भी मदद ले रही थी। जिससे इसके बारे में आखिरकार जानकारी मिल गई और उसी आधार पर पुलिस टीम छापा मारकर इसे दबोच लिया। उसके बाद इसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। इसके खिलाफ 2019 में गैंबलिंग एक्ट के तहत दिल्ली कैंट थाना में मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में यह फरार चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button