डबल मर्डर में फरार चल रही आरोपी महिला को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
Crime branch arrested wanted lady murder case
कुमार अभिषेक
नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच पुलिस ने डबल मर्डर के मामले में फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान, मोनिषा (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। ये घरों में मेड का काम करती है। आरोपी मूलतः वेस्ट बंगाल की रहने वाली है, और फिलहाल दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में रह रही थी।
स्पेशल सीपी रविन्द्र सिंह यादव के अनुसार, मोनिषा ने अपने पति राखल मंडल, और उसके परिचित दंपत्ति प्रेम बाबू एवं उसकी पत्नी उर्मिला के साथ मिल कर शकरपुर थाना इलाके के एक घर मे 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की हत्या कर दी थी।
मोनिषा उसी बिल्डिंग में घरों में मेड का काम करती थी, और मृतकों के मेड की अनुपस्तिथि में उनके घरों में भी कभी-कभार काम किया करती थी। इसी दौरान उसकी नजर 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के हाथों में पड़ी सोने की चूड़ियों पर पड़ी थी, जिसे पाने की लालच में उसने अपने पति और अन्य साथियों के साथ मिल कर 19 अगस्त 2013 में घर के अंदर ही दोनो की हत्या कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें लूट और हत्या के तहत चार्जशीट किया गया। कोविड 19 के दौरान मोनिषा और उसके पति को अंतरिम जमानत पर छोड़ा गया, लेकिन, उन्होंने तय समय पर जेल सुपरिटेंडेंट के सामने सरेंडर नहीं किया और तब से लगातार फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ कोर्ट ने नॉन बेलेबल वारंट भी जारी किया था।
क्राइम ब्रांच पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल गौरव को शकरपुर थाने के डबल मर्डर के परोल जम्पर आरोपी के बारे में अहम सूचना प्राप्त हुई। जिस पर प्रतिक्रिया करते हुए, एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी और रोबिन त्यागी के नेतृत्व में एएसआई सचिन, हेड कॉन्स्टेबल गौरव और अन्य की टीम का गठन किया गया।
जिन्होंने, सूत्रों से मिली जानकारी और टेकिनिकल सर्विलांस से आरोपी के लोकेशन को ट्रैक उसे ईस्ट विनोद नगर से दबोच लिया, जहां वो लगातार अपना पता और मोबाइल-नम्बर बदल कर पुलिस से बच कर रह रही थी। इस मामले में पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई गई।