अभिषेक कपूर, तिलक नगर
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक शख्स की हत्या कर दी गई। उसके गले पर जख्म के निशान पुलिस को मिले हैं। छानबीन के बाद मृतक की पहचान भी कर ली गई है। यह नेपाल का रहने वाला था। इसका नाम राजबहादुर बताया जा रहा है। 40 साल का राजबहादुर मंगलवार को नेपाल से दिल्ली आया था काम के सिलसिले में। अपने जिस जानकर शख्स के पास वह आया था काम के सिलसिले में। उसने विकासपुरी के मूंढेला इलाके में उसको जाकर दिखाया था कि वहां पर काम बुधवार से करना है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को वह काम के लिए निकला लेकिन वह पहुंचा नहीं। गुरुवार को भी इसके जानकारों ने पता लगाया लेकिन जानकारी नहीं मिली। लेकिन देर रात इसकी डेड बॉडी डबल स्टोरी इलाके में कूड़े के खत्ते के पास मिली। शुरू में इसकी पहचान नहीं हो पाई थी। काफी छानबीन के बाद इसकी पहचान की गई। यह शादीशुदा था इसके बच्चे भी हैं।
पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हरी नगर के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में भिजवा दिया है। पुलिस वारदात वाली जगह से लेकर और उस रूट को चेक कर रही है जहां से यह काम पर गया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को उम्मीद है, की कुछ सुराग मिल सकता है।