पश्चिम विहार में बीच सड़क महिला की गोली मारकर हत्या।।
अनुभव गुप्ता, नई दिल्ली।
बाहरी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 35 साल के ज्योति के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक इस मामले में आउटर डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी हरेंद्र सिंह की तरफ से कोई अधिकारी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन पता चला है की प्रेम प्रसंग के विवाद के कारण गोली मारी गई है। यह वारदात बीती रात हुई है।
जानकारी के अनुसार जब महिला आउटर रिंग रोड के मीरा बाग की रेड लाइट के पास मौजूद थी। वह स्कूटी से रात में घर के लिए लौट रही थी, उसी दौरान अज्ञात हमलावर वहां पर पहुंचे और उन्होंने महिला को गोली मार दी। उसके बाद वहां से आसानी से फरार हो गए।
महिला फ्लिपकार्ट में नौकरी करती थी, उनके तीन बच्चे भी हैं। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिस कारण ट्रेफिक भी जाम हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर लोकल पुलिस और पीसीआर की टीम पहुंच गई। बाद में छानबीन के लिए क्राइम टीम और एफएसएल को टीम को भी बुलाया गया। वारदात वाली जगह से जरूरी सबूत इकट्ठा किये गए।
पुलिस इस मामले में वारदात वाली जगह और उस रूट पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी गहनता से चेक कर रही है। साथ ही टेक्निकल सर्विलांस की भी मदद ले रही है। जिससे कुछ न कुछ सुराग तुरन्त मिल सके।
महिला की बॉडी को मंगोलपुरी के संजय गांधी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। आज दिन में महिला की बॉडी का पोस्टमार्टम डॉक्टर द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद पता चल पाएगा कि कितनी गोली लगी है।
पुलिस इस मामले में महिला के रिलेटिव, महिला के जानकार और महिला के साथ काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जिससे की पता चल सके कि क्या किसी से कोई विवाद था या फिर और क्या मामला हो सकता है ? जो प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है उसकी भी जांच की जा रही है।