जुर्मदिल्लीद्वारका

बर्थ डे पार्टी से रात में गायब हुई दो सगी बहनें

झुग्गी में मिली, लोगों ने एक को दबोचकर पीटा

अनुभव गुप्ता, नई दिल्ली।
दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में दो सगी बहनों को बर्थ डे पार्टी से गायब कर उसके साथ छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच और छह साल की ये दोनों बच्चियां ( सगी बहने ) अपने परिजनों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए उत्तम नगर आई थी। रात में बर्थडे पार्टी के दौरान अचानक दोनों पार्टी से लापता हो गई थी।

परिवार वालों ने रात में ही काफी खोजबीन की और आखिरकार दोनों बच्चियां बर्थडे पार्टी वाली जगह के पास एक झुग्गी में मिल गई। उसे एक युवक अपने साथ जबरदस्ती ले गया था। यह आरोप पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने लगाया है। उस युवक ने दोनों बच्चों के साथ जबरदस्ती करने कोशिश भी की थी।

लोगों ने उस आरोपी को रात में ही वहीं पर दबोच लिया और उसकी पिटाई भी कर दी। फिर इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस तरह की सूचना मिलते ही हड़कम मच गया, तुरन्त मौके पर उत्तमनगर की पुलिस टीम पहुंच गई। लोगों द्वारा पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इस मामले में द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात 1:20 पर पीसीआर कॉल पुलिस को मिली थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि दो बच्चियां अपने आंटी के घर उत्तम नगर बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए आई थी। पार्टी के बाद दोनों बच्चियां अचानक गायब हो गई थी।

इनकी उम्र 5 और 6 साल है, दोनो सगी बहने हैं। पुलिस ने इस मामले में 342/354 आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है। इस मामले में आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों सगी बहनों का अपहरण किया गया था या नहीं इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस के द्वारा नहीं की गई है।

लेकिन डीसीपी का कहना है, की 164 के बयान के बाद और भी जो जरूरी धाराएं होगी उसको इस मामले में ऐड किया जाएगा। आगे की छानबीन उत्तम नगर की पुलिस फिलहाल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button