जुर्मदिल्ली

बाबा हरिदास नगर में युवती की हत्या

अनुभव गुप्ता, नई दिल्ली।

एक बार फिर से दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना वैलेंटाइन डे के दिन सामने आई है। एक युवती की हत्या करके शव को फ्रिज के अंदर रख दिया गया था।

एडिशनल डीसीपी विक्रम सिंह ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया की बाबा हरिदास नगर के मित्रांव गांव इलाके में एक ढाबे में युवती की हत्या करके शव को छिपा दिया गया था। तत्काल टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। आरोपी साहिल गहलोत जो मित्रांव गांव का रहने वाला है उसे पकड़ लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की उत्तम नगर इलाके की रहने वाली थी। इसका मित्राउ के रहने वाले लड़के साहिल के साथ दोस्ती थी। साहिल का 10 फरवरी को शादी था। लड़की उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी से छुटकारा पाने के लिए उसने उसकी हत्या कर दी और अपने ढाबे में रखे हुए फ्रिज में बॉडी को छुपा दिया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले का खुलासा किया और बॉडी को ढाबे से बरामद किया है। लड़की कब से जानती थी, क्या-क्या इसके पीछे कारण था। इस पूरे मामले की छानबीन क्राइम ब्रांच की टीम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button