सब्जी लेने के दौरान महिलाओं को टारगेट कर रहा महिलाओं का गैंग
आउटर दिल्ली के नांगलोई नजफगढ़ रोड पर इस तरह की वारदात की सामने आई सीसीटीवी फुटेज
यदि आप आसपास की कॉलोनी में लगने वाले सब्जी मार्केट में सब्जी खरीदने जा रही हैं, तो कृपया सावधान हो जाइए। सब्जी खरीदने के दौरान कहीं ऐसा ना हो कि आपका ध्यान सब्जी खरीदने पर हो और इसी बीच आपका महंगा सोने का चेन निकल जाए। आउटर दिल्ली के नांगलोई नजफगढ़ रोड पर इस तरह की वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें एक महिला रीता सिंह के गले से सोने की चेन महिला गैंग ने ही उड़ा लिया।
यह वारदात नांगलोई नजफगढ़ रोड के चंचल पार्क में हुई है। जब महिला सोम बाजार चंचल पार्क में रात में सब्जी खरीद रही थी। उसी दौरान कुछ महिलाओं ने इस वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है, कि किस तरह रीता सिंह को पीछे से महिलाओं ने घेर रखा है। एक दो उसमें लड़कियां भी नजर आ रही है, जो मौका देखकर पीछे से ही चैन को काटकर आसानी से निकाल लिया। इस दौरान रीता सिंह को पता ही नहीं चला, जब उनकी नजर बाद में गले में पहने सोने की चेन पर पड़ी तो गायब था। उसके बाद उन्होंने अपने बेटे को इसके बारे में सूचना दी।
रिचा सिंह के बेटे प्रिंस ने बताया कि जब मौके पर जाकर देखा तो सीसीटीवी फुटेज नजर आया। जिसमें जांच में वह महिलाएं नजर आई है। इस मामले को लेकर काफी मशक्कत के बाद सीसीटीवी फुटेज भी मिला और वारदात के बारे में पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस अब मामले की एफआईआर दर्ज करके छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि जिन महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया है यह कौन है ? क्या इस तरह की और भी कोई वारदात हुई है, इसका भी पुलिस पता लगा रही है।