जुर्मदक्षिण दिल्लीदिल्ली
साउथ दिल्ली में मचा रखा था आतंक, पलक झपकते लूटता था मोबाईल
चित्तरंजन पार्क पुलिस ने किया गिरफ्तार
चितरंजन पार्क थाना की पुलिस टीम ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इसकी गिरफ्तारी से 12 मामलों का खुलासा करने का दावा पुलिस ने किया है।
डीसीपी चंदन चौधरी के अनुसार गिरफ्तार बदमाश की पहचान चंद्र प्रकाश गुप्ता उर्फ चंदा के रूप में हुई है। यह तुगलकाबाद इलाके का रहने वाला है। यह दिल्ली पुलिस का घोषित बेड करैक्टर भी है। इसके ऊपर पहले से 18 आपराधिक मामले चल रहे हैं, जो गोविंदपुरी, कालकाजी, चितरंजन पार्क, सफदरजंग एनक्लेव, बदरपुर आदि थाना में दर्ज है।
इसकी गिरफ्तारी से चितरंजन पार्क थाना के कई मामलों का खुलासा किया गया है। इसे एसएचओ रितेश शर्मा की देखरेख में हेड कांस्टेबल हिमांशु और जयवीर की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैप किया है। आगे की और छानबीन की जा रही है।