उत्तर प्रदेश

सिम्बल पर लड़ेगी बसपा इस बार निकाय चुनाव, पिछडो के साथ हुआ धोखा

 

मसूद अहमद, मुरादाबाद।

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि एक बार बहुजन समाज पार्टी निकाय चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी उन्होंने कहा कि जिस को भी पार्टी के द्वारा सिंबल दिया जाए उसे मेहनत के साथ चुनाव लड़ाना है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि पिछड़ों के साथ समाजवादी पार्टी ने धोखा किया है। उन्होंने कहा कि अगर ये पिछडो के साथ थे तो फिर पिछडो के नाम पर जिलों के नाम क्यों बदले गए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भाजपा पिछड़ो की हितैसी होती तो आरक्षण को सही संवैधानिक तरीके से पिछडो को दिया होता तो किसी को भी कोर्ट जाने की जरूरत नही होती।

दरअसल आज मुरादाबाद में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल नए मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था उसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ही पिछड़ों के साथ धोखा किया है साथ ही भाजपा को भी पिछड़ों के साथ धोखा करने वाली पार्टी बताया। तो वहीं उन्होंने कहा कि पिछड़ों को सिर्फ बांटने का काम अन्य पार्टियों ने किया है जिसकी बदौलत आज सरकार में यह पार्टी का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस के विरोध में सिर्फ इसलिए लड़ा गया था क्योंकि महंगाई चरम पर थी लेकिन उससे कहीं ज्यादा से महंगाई भारतीय जनता पार्टी की सरकार में है। तो वही कानून व्यवस्था पर भी भाजपा पर निशाना साधा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button