होली पर मुंडका में हुआ डबल मर्डर
5 युवक घायल, 2 की हालत सीरियस नमकीन की फैक्ट्री में काम करने वाले भिड़े
मुस्ताक आलम, नई दिल्ली।
बाहरी दिल्ली के मुंडका थाना इलाके में होली के अवसर पर किसी बात को लेकर आपस में वर्करों में झगड़ा हो गया। जिसमें 2 की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से दो को सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। जबकि तीन का इलाज मुंडका के स्थानीय हॉस्पिटल में चल रहा है।
डीसीपी आउटर हरेंद्र कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार दोपहर 1:30 बजे के बाद पुलिस को लगातार 3 अलग-अलग पीसीआर कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया कि झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई है कई लोग घायल हुए हैं।
यह घटना मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास फ्रेंड्स एनक्लेव में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को पता चला की किसी बात को लेकर सोनू और दूसरे लोगों पर हमला कर दिया गया। इस झगड़े में 7 लोग घायल हुए, जिन्हें नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया, वहां पर सोनू और नवीन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जबकि अभिषेक और उसके साथ के कई और लोग घायल हुए हैं। दो युवकों की हालत गम्भीर बनी हुई है। जिन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। जबकि तीन और लोग जो घायल हुए उनका इलाज नजदीकी हॉस्पिटल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया था। वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा किए गए। पुलिस के अनुसार जो 7 लोग घायल हुए हैं और इनमें से जिन दो वर्कर की मौत हुई है वह सभी मुंडका की एक नमकीन फैक्ट्री में काम करते थे। झगड़े का कारण पता नहीं चल पाया है छानबीन की जा रही है।