जुर्मदिल्ली

10 वी की स्टूडेंट से ट्यूटर करता था छेड़छाड़,पुलिस ने किया शादी शुदा ट्यूटर को गिरफ्तार ||

10 वी की स्टूडेंट से ट्यूटर करता था छेड़छाड़,पुलिस ने किया शादी शुदा ट्यूटर को गिरफ्तार ||

द्वारका इलाके में 10 वी क्लास की एक स्टूडेंट के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप एक ट्यूटर के ऊपर लगा है, जो पीड़ित स्टूडेंट काे स्ट्रैचिंग के बहाने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करता था। पुलिस ने लगाए गए आरोप के अनुसार छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर 45 साल के आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला की इस पर दो आपराधिक केस भी पहले से दर्ज हैं।

जिनमें एक उसकी पत्नी ने ही दहेज प्रताड़ना का दर्ज करवा रखा है। आरोपी ट्यूटर को पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पीड़ित स्टूडेंट का पुलिस ने द्वारका कोर्ट में भी बयान दर्ज करवाए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पंद्रह साल की पीड़ित स्टूडेंट सेक्टर चार द्वारका में परिवार के साथ रहती है। एक प्राइवेट स्कूल में 10th क्लास की स्टूडेंट है। करीब आठ नौ महीने से पीड़ित द्वारका के एक एजूश्केशन सेंटर में ट्यूशन जा रही थी।

यहां आरोपी उसे मैथस और साइंस सब्जेक्ट की ट्यूशन देता था। इस ट्यूटर पर आरोप है, की उसने कोचिंग सेंटर में ही स्ट्रैचिंग के बहाने इस किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। इसके अलावा उसने किशोरी को ट्यूशन के लिए घर बुलाकर भी उसके साथ छेड़छाड़ किया। आरोपी पीड़िता के घर के पास ही एक सोसायटी में रहता है।

पुलिस को पीसीआर कॉल करके इस मामले की सूचना दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया आरोपी ट्यूटर ने उसके भाई की बेटी के साथ छेड़छाड़ की है। पीड़िता के रिश्तेदार और पुलिस को मामले की सूचना देने वाले ने बताया आरोपी ट्यूटर शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी है। आरोपी ने शिकायतकर्ता की भतीजी के अलावा ट्यूशन सेंटर में आने वाली क्या और लड़कियों से भी छेड़छाड़ की है, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button