नेशनल
दिल्ली में Omicron के 4 नए केस, तेजी से बढ़ रहे मामले
राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में ओमिक्रोन वैरिएंट के चार नए मामले सामने आए हैं।

देश के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का खतरा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में ओमिक्रोन वैरिएंट के चार नए मामले सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर दिल्ली में अबतक ओमिक्रोन वैरिएंट के 6 मामले सामने आए हैं। कुल 6 में से एक मरीज ठीक हो चुका है। देश में अबतक ओमिक्रोन के कुल 45 मरीज मिल चुके हैं।
देश की बात करें तो राजधानी दिल्ली को मिलाकर 8 राज्यों में नया यानी ओमिक्रोन वैरिएंट मिल चुका है। इसमें महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, केरल और आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ भी शामिल हैं।
महाराष्ट्र 20
राजस्थान 9
कर्नाटक 3
गुजरात 4
केरल 1
आंध्र प्रदेश 1
दिल्ली 6
चंडीगढ़ 1