उत्तरी दिल्लीदिल्ली

ACCIDENT BREAKING || डंपर ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, दो घायल!

मुस्ताक आलम, नई दिल्ली।

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में फ्लाई ओवर पर एक टेंपो को पीछे से ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी की टेंपो के परखच्चे उड़ गए और 2 लोग घायल हो गए। टेंपो को ट्रक ने बुरी तरह से कुचल दिया है। घायलों को लोक नायक जय प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान 29 साल के गोविंद और 30 साल के रवि के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसा किस वजह से हुआ यह फिलहाल पता नही चल पाया है। वजीराबाद थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लोगों का कहना है, की इस फ्लाई ओवर पर अक्सर हैवी ट्रैफिक होता है और जाम भी लगता है। एक्सीडेंट की वजह से जाम ज्यादा हो गया।

वह इस मामले में डीसीपी सागर सिंह कलसी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को 4:54 पर सुबह कॉल मिली थी बताया गया था कि फ्लाईओवर के नजदीक एक्सीडेंट हुआ है मौके पर एक डंपर राजस्थान नंबर का और एक टाटा एस गाड़ी एक्सीडेंट हालत में मिली 2 लोग इस में घायल हुए हैं दोनों को एलएनजेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया इस मामले में वजीराबाद की पुलिस एक्शन ले रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button