एंटरटेनमेंट
शाहरुख खान के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
6 जनवरी 2022 को महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया था कि वो शाहरुख के बंगले को को बम से उड़ा देगा। इसमें उसने शाहरुख के बंगले समेत मुंबई के विभिन्न स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी।

बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जल्द ही पर्दे पर नजर आने वाले हैं। एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में खबर थी कि एक शख्स ने किंग खान के बंगले मन्नत (Mannat) को बम से उड़ाने की दमकी दी थी।
6 जनवरी 2022 को महाराष्ट्र पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर बताया था कि वो शाहरुख के बंगले को को बम से उड़ा देगा। इसमें उसने शाहरुख के बंगले समेत मुंबई के विभिन्न स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। वहीं अब खबर है कि पुलिस ने इस शख्स को गिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़े : मास्क के चक्कर में महंगा पड़ा थप्पड़ मारना, हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी
।