मथुरा की गीतांजलि शर्मा ने दुबई एक्सपो में किया प्रतिनिधित्व
आयोजित एक्सपो में भारत की संस्कृति और कृष्ण भक्ति की झलक दिखाई दी। भारत की विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित कथक नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने भारत की कला एवं संस्कृति का भव्य प्रस्तुतिकरण दुबई एक्सपो में अपने समूह के साथ प्रस्तुत किया।

दुबई में आयोजित एक्सपो में भारत की संस्कृति और कृष्ण भक्ति की झलक दिखाई दी। भारत की विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित कथक नृत्यांगना गीतांजलि शर्मा ने भारत की कला एवं संस्कृति का भव्य प्रस्तुतिकरण दुबई एक्सपो में अपने समूह के साथ प्रस्तुत किया।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गीतांजलि शर्मा व उनके समूह को ब्रज की संस्कृति और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु दुबई एक्सपो भेजा गया था।
गीतांजलि शर्मा और उनका समूह दिनांक 13 दिसंबर को नई दिल्ली से दुबई के लिए रवाना हुआ। वहां पहुंच कर अपनी प्रथम प्रस्तुति 14 दिसंबर को दुबई एक्सपो के भारतीय पवेलियन में दी ।
एक्सपो में दिखाई दी राम मंदिर और राधा कुंड की झांकी
गीतांजलि शर्मा ने बताया की योगी सरकार द्वारा किए गए प्रयासों से दुबई एक्सपो में उत्तर प्रदेश ही हर तरफ नजर आ रहा था। उन्होंने बताया की दुबई एक्सपो में भारतीय पवेलियन में हर तरफ उत्तर प्रदेश की खुशबू थी तथा उत्तर प्रदेश की विभिन्न झांकियां वहां प्रस्तुत की गई थी।
यहां तक की भव्य राम मंदिर और राधा कुंड की भी भव्य झांकियों का प्रस्तुतिकरण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया था। उनके समूह के 8 सदस्यों को सात दिनों तक ब्रज की पारंपरिक संस्कृति का मंचन करने के लिए दुबई भेजा गया ।
ये भी पढ़े: स्कूली छात्रों पर टूटा कोरोना का कहर, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में हाहाकार