एंटरटेनमेंट

एआर रहमान की बेटी ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

मशहूर संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) इन दिनों काफी खुश हैं। दरअसल, सिंगर की बेटी खातिजा (Khatija) ने अपने फैंस को साल 2022 में सरप्राइज दिया है। खातिजा (Khatija) ने  सगाई कर ली है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी है।

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) इन दिनों काफी खुश हैं। दरअसल, सिंगर की बेटी खातिजा (Khatija) ने अपने फैंस को साल 2022 में सरप्राइज दिया है। खातिजा (Khatija) ने  सगाई कर ली है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी है। खास बात ये है कि खातिजा ने अपने बर्थडे यानी 29 दिसंबर को सगाई की है और अब उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। खातिजा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने अपना खूबसूरत लुक और अपने मंगेतर के बारे में बताया है।

तस्वीरों से बना एक कोलाज खातिजा ने पोस्ट किया है। एक तरफ खातिजा की तस्वीर है और दूसरी तरफ उनके मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद की तस्वीर नजर आ रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि खातिजा पिंक कलर के आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ है लेकिन उनका मास्क भी उनके आउटफिट से मैच हो रहा है।

वहीं, कोलाज में दूसरी तरफ रियासदीन शेख मोहम्मद की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को लगाया गया है। फोटो के कैप्शन में लिखा है-‘ईश्वर के आशीर्वाद से उद्यमी और ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ सगाई की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सगाई 29 दिसंबर को मेरे बर्थडे पर हुई, जिसमें फैमिली और करीबी लोग शामिल थे। बता दें रियासदीन पेशे से एक ऑडियो इंजीनियर हैं।

ये भी पढ़े : परिवार के साथ करीना कपूर खान ने मनाया नया साल

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button