एंटरटेनमेंटबिहार

अरविंद अकेला कल्लू के गाने ने मचाया धमाल, एक मिलियन व्यूज पार

अरविंद अकेला कल्लू अक्सर अपने गानों के लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस को इनके गाने का बेस्रबी से इंतजार रहता हैं। ऐसे में अरविन्द कल्लू नए साल के मौके पर कई गाने रिलीज कर रहे हैं, जो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल होता जा रहा है।

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार कलाकार अरविंद अकेला कल्लू अक्सर अपने गानों के लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फैंस को इनके गाने का बेस्रबी से इंतजार रहता हैं। ऐसे में अरविन्द कल्लू नए साल के मौके पर कई गाने रिलीज कर रहे हैं, जो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल होता जा रहा है।

उन्होंने साल खत्म होते ही नए साल के स्वागत पर अपने चाहने वालों को तोहफा देने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। इस गाने का नाम है ‘गर्लफ्रेंड बनबू का ?’

इस गाने में अरविंद कल्लू के साथ ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी तहलका मचाती देखी जा सकती हैं। पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद हॉट दिख रहीं नीलम ने विदेशी धरती पर जमकर ठुमके लगाए हैं, जबकि अरविंद कल्लू देसी अवतार में ही ठुमके लगाते देखे जा सकते हैं। गाने के बोल लिखे हैं आर आर पंकज ने, म्यूजिक आशीष वर्मा का है। जबकि आवाज दिया है अरविंद अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका ने।

इस जबरदस्त गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा हैं। वीडियो को मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लाइक्स के साथ ये गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी ‘जान ‘, ‘कल्लू की दुल्हन’ जैसी फिल्में आने वाली हैं।

ये भी पढ़े : दिल्ली में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 4099 नए मरीज

 

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button