महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अयोध्या का टूटेगा रिकॉर्ड, 21 लाख दीयों से जगमगा उठेगी महाशिवरात्रि
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस बार मंगलवार को उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव’ मनाया जाएगा। जो कि अब तक का सबसे भव्य महोत्सव होगा। इस महोत्सव में पूरे शहर में 21 लाख दीप जलाए जाएंगे

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस बार मंगलवार को उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव’ मनाया जाएगा। जो कि अब तक का सबसे भव्य महोत्सव होगा। इस महोत्सव में पूरे शहर में 21 लाख दीप जलाए जाएंगे और इन दियों की जगमग ज्योति से भोले भंडारी को प्रसन्न किया जाएगा। 21 लाख में से 12 लाख दीप शिप्रा नदी के तट पर 10 मिनट में जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक यह रिकॉर्ड श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या के नाम है। लेकिन इस बार 10 मिनट में 12 लाख दीप जलाकर यह रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
यह अद्भुत कार्यक्रम मगंलवार की शाम 7 बजे शुरू किया जाएगा। राम घाट पर सायरन बजते ही 10 मिनट का समय दीपों को जलाने के लिए मिलेगा। जैसे ही दीपक जल जाएंगे सबको पीछे हट जाना होगा और फिर जैसे ही दूसरा सायरन बजेगा तब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम इसे अपने कैमरे में कैद करेगी। सभी वॉलंटियर्स को 7.30 बजे फ्री कर दिया जाएगा। घाटों पर एक साथ 6000 ब्लॉक के 120 सेक्टर में करीब 14 लाख दीपों को रखा जाएगा। इस दीपोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे और यहां दीये जलाएंगे।
21 लाख दीयों का यह अद्भुत दृश्य देखने के लिए आम लोगों को रात 8 बजे के बाद घाटों पर प्रवेश करने दिया जाएगा। उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि 1 मार्च को उज्जैन शहर द्वारा नया इतिहास लिखा जाएगा।
सायरन की एक आवाज बजते ही 10 मिनट में 12 लाख दिए जलाने होंगे। दीप महोत्सव की तैयारियां करने के लिए 1 मार्च की रात्रि 8 बजे तक घाटों पर पहुंचने वाले सभी मार्ग को बंद रखा जाएगा।