जुर्मदिल्ली

जेल में पिटाई,,कोर्ट लॉकअप में सर्जिकल ब्लेड से हमलाकर लिया बदला

जेल से पेशी के लिए कोर्ट में लाए गए एक कैदी पर दूसरे कैदी ने सर्जिकल ब्लेड से हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया

जेल से पेशी के लिए कोर्ट में लाए गए एक कैदी पर दूसरे कैदी ने सर्जिकल ब्लेड से हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। पीड़ित कैदी को तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी कैदी को पुलिस ने तुरन्त कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान इमरान उर्फ चीरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ शाहदरा जिले के फर्श बाजार थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित कैदी निखिल, बुलंदशहर जिला के शिकारपुर का रहने वाला है। वह कृष्णा नगर थाना इलाके में 2019 में हुए एक मर्डर और गीता कॉलोनी में एक छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार होकर मंडोली जेल में बंद है। इसे मंडोली जेल से इन दोनों ही मामलों की सुनवाई के लिए कल कड़कड़डूमा कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।

वहीं दूसरी तरफ मंडोली जेल से ही इमरान उर्फ चीरा को भी उसके मामले में पेशी के लिए कोर्ट में लाया गया था। दोनों कोर्ट के लॉकअप में बंद थे। इसी बीच निखिल पर इमरान ने अचानक सर्जिकल ब्लेड निकालकर उस पर हमला शुरू कर दिया और उसके चेहरे पर कई जख्म हो गए।

जैसे ही शोर सुनाई दिया दिल्ली पुलिस के जवान अंदर पहुंचे और दोनों को अलग किया। घायल निखिल को नजदीक के हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी से सर्जिकल बरामद कर लिया।

उसने पुलिस को बताया कि निखिल और वह जेल में पहले एक साथ बन्द थे। जहां निखिल ने उसकी पिटाई कर दी थी, उसी का बदला लेने के लिए उसने लाकअप में सर्जिकल ब्लेड से हमला किया।

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button