महाभारत के भीम ने बोला पेंशन के लिए जाऊंगा हाई कोर्ट, लौटा दूंगा अर्जुन अवार्ड
भीम किसे याद नहीं होंगे 30 साल पहले बीआर चोपड़ा के इस टीवी शो में 'भीम' के किरदार को जीवंत कर मशहूर हुए अभिनेता प्रवीण कुमार आज मुसीबत के दौर से गुजर रहे हैं। महाभारत में कौरवों को दहाड़ कर ललकारने वाले भीम, आज चलने में भी लड़खड़ा जाते हैं।

‘महाभारत’ के भीम किसे याद नहीं होंगे 30 साल पहले बीआर चोपड़ा के इस टीवी शो में ‘भीम’ के किरदार को जीवंत कर मशहूर हुए अभिनेता प्रवीण कुमार आज मुसीबत के दौर से गुजर रहे हैं। महाभारत में कौरवों को दहाड़ कर ललकारने वाले भीम, आज चलने में भी लड़खड़ा जाते हैं।
प्रवीण कुमार
प्रवीण कुमार ने सिर्फ अभिनय से ही लोगों का दिल नहीं जीता था, बल्कि वो देश के लिए कई मेडल भी जीत चुके हैं। दुनिया मे भारत का मान बढ़ाने वाले प्रवीण कुमार पंजाब सरकार की उदासीनता से इतने नाराज दिखे की उन्होंने अर्जुन अवार्ड तक लौटा देने की बात कह डाली। उन्होंने बताया कि आज तक उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया, लेकिन एक बार भी पेंशन नहीं मिला। नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने पेंशन के लिए हाई कोर्ट तक जाने की बात कह डाली।
‘महाभारत के भीम’ 6 फुट से भी ज्यादा लंबे और तगड़े शरीर वाले प्रवीण कुमार देश के मान बढ़ाने में किये गए योगदान के बदले दिए गए सम्मान को बेकार समझने लगे हैं। बीमारी से जूझ रहे प्रवीण आज चल भी नहीं पाते हैं।
उस दौर में भीम के किरदार को जीवंत कर कौरवों को ललकारने वाले भीम, आज चलने पर लड़खड़ाने लगते हैं। टीवी स्क्रीन पर आते ही वो दर्शकों के दिलों पर छा गए। आज भी अगर आंखों को बंद कर के कोई भीम के बारे में सोचे तो जहन में उनका ही चेहरा आता है। उन्होंने बताया कि ‘मैं 76 साल का हो गया हूं। काफी समय से घर में ही हूं। तबीयत ठीक नहीं रहती है। खाने में भी कई तरह के परहेज हैं और स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना मेरी देखभाल करती है।