दिल्ली
रोहिणी कोर्ट में हुआ ब्लास्ट…
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अचानक ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई है।

दिल्ली : रोहिणी कोर्ट में अचानक ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई है। जिसमें 2 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में पहुंचाया गया है। यह घटना रोहिणी कोर्ट नंबर 102 की आज साढ़े 10 बजे के बाद कि बताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पुलिस की टीम काफी संख्या में पहुंच गई है।
फायर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 10:40 पर इस ब्लास्ट की सूचना कंट्रोल रूम को मिली है। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से 7 गाड़ियां भेजी गई। एहतियातन डिविजनल फायर ऑफिसर एमके चट्टोपाध्याय सहित कई फायर ऑफिसर भी मौके पर पहुंच गए हैं। फायर कंट्रोल रूम के अनुसार इसमें एक शख्स घायल हुआ बताया गया है। मौके पर छानबीन चल रही है।