झारखंड

CHATRA NEWS || बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने मंत्री पर लगाए ये गंभीर आरोप!

डा फहीम अहमद, चतरा।

हंटरगंज प्रखंड के राजद के सीनियर लीडर सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष वकील खां ने राज्य के राजद के चतरा विधानसभा के इकलौता विधायक सह श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता पर अल्पसंख्यक मुसलमानों को नजर अंदाज करने का गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने कहा है की मुस्लिम
अल्पसंख्यक मंत्री के रवय्ये से काफी नाराज हैं। इस लिए उनके द्वारा बुलाए गए बैठक और कार्यक्रम में शामिल नही हो रहे हैं।मंत्री के क्रिया कलाप से राजद दो हिस्सों में बंट चुका है।एक हिस्सा मंत्री के खुशामद में लगा है तो दूसरा हिस्सा वेट एंड वाच की स्थिति में है।

जिस से रोज ब रोज पार्टी कमजोर हो रही है।वकील खां ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है की मुस्लिम अल्प संख्यको को हर जगह मंत्री द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है।पार्टी में पद का मामला हो या बीस सूत्री गठन का पुरे जिला में किस भी प्रखंड में अल्प संख्यक मुसलमान को प्रखंड अध्यक्ष नही बनाया गया।बीस सूत्री के गठन में भी मंत्री ने उसी रास्ता को चुना।मंत्री पर यह भी आरोप लगाया गया है की अपने योजना मद से चंद लोगों को सीधा लाभ पहुंचा रहे हैं।जो उनके इर्द गिर्द घूमते हैं या उनकी हां में हां मिलाते है।मंत्री को जो खुशामद कर रहा है वैसे ही चंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं।आवामी सतह पर राजद वोटर काफी मायूस हैं। फोन तक उठाना गवारा नहीं करते हैं।

वकील खां ने एक सवाल के जवाब में कहा की राजद के लिए डोर टू डोर वोट मांगने हम जैसे लोग ही जाते हैं आज हम लोग जनता से आंख मिलाने के लायक नही है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया की पुरे विधान सभ में राष्ट्रीय पर्व और अन्य त्यौहार में बड़े बड़े होडिंग और फलैक्स लगा कर बधाइयां दी जाती हैं जो सही है लेकिन अफसोस है की मुसलमानों का वोट इन्हें याद रहता है मुस्लिम पर्व नही। तीन वर्ष की अवधि समाप्त हो गई परंतु ईद,बकरीद,मुहर्रम, शब ए बारात और रमजान इन्हें याद नही आया। पुरे विधान सभा में एक भी मुस्लिम पर्व की बधाई का बैनर पोस्टर नही है जो अब भी देखा जा सकता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है की मंत्री के आवास पर भी मुस्लिम नजर अंदाज किए जा रहे हैं। उन्हें कोई त्वजहः नही दिया जाता है। वकील खां ने यह भी कहा है की मुस्लिम अल्प संख्यक के दुख सुख से भी इन्हें कोई सरोकार नहीं है राजद के सीनियर लीडर गुलाम बारी की आकस्मिक निधन पर सभी राजनीतिक पार्टी के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता उनके घर जा कर संवेदना व्यक्त किया परंतु मंत्री को फुर्सत आज तक नही मिला।जिस से काफी लोग अफसोस में हैं।उन्होंने कहा है की अब सेकुलर पार्टियां भाजपा का खौफ मुसमानो को देखना बंद करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button