दक्षिण दिल्लीदिल्लीपश्चिमी दिल्ली

CM केजरीवाल ने शहीद ASI के परिवार को दी एक करोड़ की राशि

अनुभव गुप्ता, नई दिल्ली।
साउथ वेस्ट दिल्ली के मधु विहार में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे। यहां वह दिल्ली पुलिस के शहीद सहायक सब इंस्पेक्टर शम्भू दयाल के परिवार वालों से मिलने पहुंचे थे। शम्भू दयाल मायापुरी थाना में तैनात थे और ड्यूटी के दौरान अपनी फर्ज की खातिर शहीद हो गए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शम्भू दयाल के भाई-बहन, पिता से मिले और उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए इनके परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि दी। जिससे कि भविष्य में इन्हें कोई परेशानी ना हो और उन्हें थोड़ा सा सहारा मिल सके। उन्होंने कहा की भविष्य में भी अगर कोई भी कठिनाई इनके परिवार को आए तो मैं हमेशा इनके साथ खड़ा रहूंगा।

केजरीवाल ने कहा कि जो अपनी जान दांव पर लगाकर देश की सेवा करते हैं ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। इनके जान की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती पूरे देश को पूरी दिल्ली को उनके ऊपर गर्व है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह शंभू दयाल जी की आत्मा को शांति दे।

गौररलब है, की चाकू लगने के बाद भी शम्भू दयाल ने बदमाश को नही छोड़ा था। वह बदमाश, जिसने एक महिला का मोबाईल लूट लिया था। उसकी शिकायत पर एएसआई शम्भू दयाल स्पॉट पर उसे पकड़ने पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने मोबाईल लूटने वाले बदमाश को पकड़ लिया। लेकिन इसी बीच मौका देखकर उसने एएसआई शंभू दयाल पर चाकू से अचानक हमला कर दिया और भागने की कोशिश करने लगा।

इसी बीच और भी पुलिसकर्मी पहुंच गए, घायल शम्भू दयाल को पटेलनगर के बी एल कपूर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं जिस बदमाश ने चाकू मारा था, उसे दबोच लिया गया और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

घायल सहायक सब इंस्पेक्टर शम्भू दयाल से मिलने पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा भी हालचाल देखने पहुंचे थे। डॉक्टरों की टीम उनका ईलाज कर रही थी, लेकिन बाद में शम्भू दयाल ने दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button