बच्चों में आत्मविश्वास जगाने और तनाव दूर करने के लिए करवाई प्रतियोगिता
विभिन्न एनजीओ की मदद से द्वारका जिला पुलिस ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए विभिन्न जगहों पर रंगोली बनाई। आजादी का अमृत महोत्सव के संदर्भ में इस रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

अनाथालयों में रह रहे मासूमों ने आज द्वारका पुलिस मुख्यालय सहित कई अन्य जगहों की खूबसूरती को कई गुना तक बढ़ा दिया। विभिन्न एनजीओ की मदद से द्वारका जिला पुलिस ने रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें इन बच्चों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए विभिन्न जगहों पर रंगोली बनाई। आजादी का अमृत महोत्सव के संदर्भ में इस रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
द्वारका डीसीपी शंकर चौधरी के निर्देश में मेडिकोम ब्रांच ने इसके लिए सभी इंतजाम किए। कार्यक्रम में 100 से अधिक बच्चों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए द्वारका कई तरह की रंगोलियां बनाई। इसके अलावा प्रेम धाम आश्रम नजफगढ़, धर्मशाला दौलतपुर गांव, दीप्ति आश्रम मित्राऊं, गोयला डेयरी आदि स्थानों पर 500 से अधिक बच्चों ने रंगोली बनाई। बच्चों की बनाई इस रंगोली को अब पुलिस अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगी।
पुलिस के अनुसार बच्चों की बनाई गई यह रंगोलियां, संस्कृति मंत्रालय की तरफ से आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगी। कार्यक्रम का मकसद बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हुए उनके तनाव को दूर करना था। इन बच्चों को रंगोली बनाने के लिए सभी जरूरी सामान पुलिस की तरफ से उपलब्ध करवाए गए थे।
ये भी पढ़े : मास्क के चक्कर में महंगा पड़ा थप्पड़ मारना, हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी