स्पोर्ट्स
दानिश कनेरिया: विराट कोहली अपने खेल पर दें ध्यान
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कहा कि भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को अनावश्यक विवाद में पढ़ने के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कहा कि भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को अनावश्यक विवाद में पढ़ने के बजाय अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, 2 साल से विराट ने कोई शतक नहीं बनाया है। इसलिए उन्हें अपने खेल पर ध्यान देने की जरूरत है सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों या किसी और के खिलाफ बोलने से उनके खेल में कोई सुधार नहीं होगा।
विराट को अनिल कुंबले से समस्या थी, अब उनको गांगुली से समस्या है विराट गांगुली के खिलाफ बोल रहे हैं। जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया अब इस विवाद को आगे बढ़ाने की वाकई जरूरत नहीं है।
ये भी पढ़े: स्कूली छात्रों पर टूटा कोरोना का कहर, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में हाहाकार