100 जरूरतमंद लोगों के बीच डबल बेड साइज कंबल का वितरण
गरीब- जरूरतमंद लोगों के बीच डबल बेड साइज के कंबलों का वितरण किया गया। सोसाइटी फ़ॉर ब्राइट फ्यूचर की तरफ से प्रोजेक्ट राहत...एन इनिशिएटिव विंटर रिलीफ के तहत जरूरतमंदों को मुफ्त कंबल दिया गया।

दिल्ली: दिल्ली के विकास नगर इलाके में आज गरीब- जरूरतमंद लोगों के बीच डबल बेड साइज के कंबलों का वितरण किया गया। सोसाइटी फ़ॉर ब्राइट फ्यूचर की तरफ से प्रोजेक्ट राहत…एन इनिशिएटिव विंटर रिलीफ के तहत जरूरतमंदों को मुफ्त कंबल दिया गया। सोसाइटी फ़ॉर ब्राइट फ्यूचर की तरफ से लोगों को कंबल दिया जा रहा है। एक सर्वे के आधार पर चिन्हित किये गए 100 जरूरतमंद परिवार के लोगों को कंबल दिया गया।

सर्दियों के मौसम में ये संस्था हर साल 15 राज्यों में 20 हजार कंबल जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित करती है। इसी कड़ी में आज विकास नगर इलाके के लोगों को विंटर रिलीफ प्रोजेक्ट के तहत कंबल उपलब्ध कराया गया।
इरफान अहमद नेशनल कॉर्डिनेटर एस बी एफ
इस मौके पर सोसाइटी फ़ॉर ब्राइट फ्यूचर के नेशनल को-ऑर्डिनेटर इरफान अहमद, परियोजना सहायक मोहम्मद मरगूब, शहजाद और सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप शर्मा सहित स्थानीय लोग मौजूद थे। लोगों ने संस्था के इस पहल की काफी सराहना की। सर्दी के इस मौसम में कंबल पाये जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर इस दौरान गर्माहट भरी मुस्कान भी नजर आयी।