दिल्ली

दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर, दिव्यांगों को दी गयी ट्राई-साईकल

दिव्यांगों लोगों के बीच ट्राई-साईकल, हियरिंग ऐड और अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। विधायक नरेश बाल्यान ने आयोजित किये गए कार्यक्रम के दौरान पहले से रजिस्टर्ड लोगों के बीच उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरणों को वितरित किया।

उत्तम नगर विधान सभा क्षेत्र में आज दिव्यांगों लोगों के बीच ट्राई-साईकल, हियरिंग ऐड और अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। विधायक नरेश बाल्यान ने आयोजित किये गए कार्यक्रम के दौरान पहले से रजिस्टर्ड लोगों के बीच उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरणों को वितरित किया।

file image

दिव्यांगों के बीच स्थानीय विधायक ट्राई-साईकल का वितरण कर रहे हैं। आज आयोजित किये गए इस दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर में ट्राई-साईकल के अलावा जिन्हें सुनने की समस्या थी उन्हें हियरिंग ऐड भी दिया गया।

नरेश बालियान विधायक उत्तम नगर

आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह के फंड से इन दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरणों को खरीदा गया, जिन्हें आज आप के स्थानीय विधायक नरेश बाल्यान के नेतृत्व में इन सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

इसके लिए पहले से जमा किये गए मेडिकल सर्टिफिकेट और अन्य पात्रता के डॉक्युमेंट्स के आधार पर चयनित दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किये गए। कुल 200 दिव्यांगों के बीच ट्राई-साईकल, हियरिंग ऐड आदि वितरित किये गए।

ये भी पढ़े: द्वारका में पॉल्युशन कम करने मैदान में फिर उतरी फ़ायर ब्रिगेड

 

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button