राजनीती

द्रौपदी मुर्मू बनीं राष्ट्रपति, मोदी-नड्डा पहुंचे घर, यशवंत सिन्हा ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बन गई हैं. मुर्मू ने कुल वैध मतों का 50% का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके बाद पीएम मोदी और जेपी नड्डा उनके घर बधाई देने के लिए पहुंचे. जीत की घोषणा के बाद से ही ट्विटर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है.

Draupadi Murmu President: एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बन गई हैं. द्रौपदी मुर्मू भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी. NDA से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद कुल वैध मतों का 50%  का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके बाद देशभर से बधाई देने वालों का तांता लग गया है. मतगणना खत्म होने से पहले ही केंद्र सरकार में राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने उन्हें जीत की बधाई दे दी थी. वहीं जेपी नड्डा ने भी कहा था कि उन्हें यकीन है कि उनका कार्यकाल बहुत सफल होगा. इस बीच पीएम मोदी ने भी उनके घर जाकर बधाई दी. इस दौरान पीएम मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने लिखा कि, भारत ने इतिहास लिखा है. जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. पूर्वी भारत के एक सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है. द्रौपदी मुर्मू को बधाई. साथ ही उन्होंने उनके घर जाकर भी बधाई दी.

इस दौरान मध्य प्रदेश की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इस अवसर पर यह देश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDA ने कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी, समर्पित जनसेवी, अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाली हमारी बहन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया. आज वो देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर निर्वाचित हो गई हैं. यह भारत के लोकतंत्र की खुबी है.

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button