दिल्ली
हजारों की संख्या में जमा हुए किसान और महिलाएं, ट्रैक्टर रैली की तैयारी शुरू
द्वारका जिला और हरियाणा के झज्जर को जोड़ने वाले ढांसा बॉर्डर पर रैलियों में तब्दील होकर हरियाणा से किसानों का और महिलाओं का आने का सिलसिला लगातार जारी है।

दिल्ली:- दिल्ली के द्वारका जिला और हरियाणा के झज्जर को जोड़ने वाले ढांसा बॉर्डर पर रैलियों में तब्दील होकर हरियाणा से किसानों का और महिलाओं का आने का सिलसिला लगातार जारी है।
इसके साथ ही 29 नवंबर को किसान मोर्चा द्वारा प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को लेकर भारी संख्या में ट्रैक्टर भी यहां पर पहुंच रहे हैं। इसके लिए दिल्ली किसान मोर्चा के अध्यक्ष बॉर्डर पर पहुंचे हुए हैं। लाइन से ट्रैक्टर को खड़ा करवा कर आने वाले किसानों को लाईन में बिठाकर खाना परोसा जा रहा है।
यहां आने वाले किसान बॉर्डर पर तो पहुंच रहे हैं, लेकिन आगे जिस तरह से संयुक्त मोर्चा का ऐलान होगा। उसी के आधार पर ही ये आगे बॉर्डर से दिल्ली कूच करेंगे या नहीं इसका इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़े : संविधान दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन