नेशनल

तीसरी लहर में पहली बार 1,16,990 नए केस मिले, 302 मौतें

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के आंकड़े को पार कर गया। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस में 85,958 की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर को देश में 22,775 नए केस मिले थे। इस लिहाज से देश में एक हफ्ते के भीतर नए मामले करीब 5 गुना हो गए हैं।

वहीं,  वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 65 हजार 439 हो गया है।

कोरोना अपडेट्स

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को 21 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसमें सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान शामिल हैं।

राजस्थान के CM अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। गहलोत के बेटे वैभव पहले ही संक्रमित हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में आने-जाने वालों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

तीन दिन में चंडीगढ़ PGI के 196 डॉक्टर, हेल्थ वर्कर और अन्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव। इनमें 87 डॉक्टर और 109 दूसरे स्टाफ मेंबर।

ये भी पढ़े: PM की सुरक्षा चूक मामला: सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस की बेंच आज करेगी सुनवाई

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button