एंटरटेनमेंट

फिल्म ’83’ का बुर्ज खलीफा पर ग्रेंड प्रोमोशन, फैंस पर चढ़ा रणवीर सिंह का खुमार

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' जल्द ही रिलीज़ होनें वाली है। फिल्म के मेकर्स इसके प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ’83’ जल्द ही रिलीज़ होनें वाली है। फिल्म के मेकर्स इसके प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दर्शकों को भी फिल्म के प्रीमियर का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि बीते दिन ’83’ की टीम बेहद ही खास अंदाज में फिल्म का प्रोमोशन करने दुबई पहुंची है। प्रोमोशन के दौरान फिल्म के पोस्टर को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फ्लैश किया गया। उस वक्त दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणवीर सिंह के साथ वहां मौजूद थी। लेकिन इस बीच खास बात यह थी कि दीपिका की नजरें रणवीर सिंह से हट ही नहीं रही थी। इस कपल को एक साथ देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए है।

वायरल तस्वीरों में, आप देख सकते है कि रणवीर सिंह गोल्डन कलर के चमकीले ऑउटफिट में किनते शानदार लग रहें है। जबकि उनकी लेडीलव दीपिका भी उनके स्टाइल गेम को फॉलो करते हुए रेड कलर के ऑउटफिट में नजर आ रहीं हैं। बुर्ज खलीफा पर रणवीर सिंह को कपिल देव के रूप में देखते हुए ये क्यूट कपल एक साथ खास समय बिता रहा हैं। हालांकि, जिस बात ने फैंस का ध्यान ज्यादा आकर्षित किया, वह थी दीपिका का रणवीर सिंह को एक टक लगा कर घूरते रहना।

ये भी पढ़े: CTET 2021 की आज की दूसरी और 17 दिसंबर की दोनों पाली की परीक्षा कैंसिल

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button