दिल्ली

“इंटरनेशनल डे ऑफ डिसेबल्ड पर्सन्स” के मौके पर हेल्थ चेकअप कैम्प

पुलिस ने "इंटरनेशनल डे ऑफ डिसेबल्ड पर्सन्स" के मौके पर दिव्यांग लड़कियों और महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप कैम्प एंड अवेयरनेस कैम्प का आयोजन किया।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने “इंटरनेशनल डे ऑफ डिसेबल्ड पर्सन्स” के मौके पर दिव्यांग लड़कियों और महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप कैम्प एंड अवेयरनेस कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प में दिव्यांग लड़कियों और महिलाओं के निःशुल्क हेल्थ चेकअप के साथ उन्हें दिव्यांगों के अधिकारों को लेकर जागरूक भी बनाया गया।

डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि 3 दिसंबर को “इंटरनेशनल डे ऑफ डिसेबल्ड पर्सन्स” के मौके पर डीसीपी ऑफिस कैम्पस में दिव्यांगों के लिए आयोजित हेल्थ चेकअप कैम्प में 40 लड़कियों और महिलाओं का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें दिव्यांगों के अधिकारों के बारे में भी जानकारियां दी गयी।

इंटरनेशनल डे ऑफ डिसेबल्ड पर्सन्स

डेल्ही स्टेट लीगल सर्विस के वकीलों द्वारा उन्हें दिव्यांगों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी। जिसका इस्तेमाल कर वो सोसाइटी के अन्य लोगों की बराबरी कर सकती हैं। डीसीपी ने वैश्विक महामारी के दौरान विकलांग लोगों के सामने आने वाले मुद्दों पर प्रकाश डाला और बच्चों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि भारत के प्रधान मंत्री ने सभी विकलांग लोगों को “दिव्यांग” कहा है और उन्हें सम्मान प्रदान किये जाने का निर्देश दिया है।

डिसेबल्ड पर्सन्स

उन्होंने पैरा-ओलंपिक में भारतीय दिव्यांगों की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और सभी विकलांग महिलाओं-लड़कियों को कड़ी मेहनत करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी से विकलांग व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं करने और जीवन के सभी क्षेत्रों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि स्टार वेलनेस एंड केयर फाउंडेशन, मानद आत्मरक्षा प्रशिक्षक, शिव कुमार कोहली और योग प्रशिक्षक, महिला एसआई किरण सेठी के सहयोग से सेंट्रल डिस्ट्रीक्ट नियमित रूप से दिव्यांगों के लिए सिंगिंग क्लास, योग क्लास और आत्मरक्षा प्रशिक्षण कर रहा है। इस दौरान डीसीपी ने सभी दिव्यांग लड़कियों और महिलाओं को उपहार भी वितरित किया।

 

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button