दिल्ली

कांग्रेस मुख्यालय के पास पुलिस की जबरदस्त बैरिकेडिंग आधा दर्जन रास्ते पर ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट

नेशनल हेराल्ड मामले में आज फिर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी मुख्यालय में पेशी होने जा रही है। इसको लेकर के सुबह से ही कांग्रेस के नेताओं का अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आने का सिलसिला जारी है।

दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में आज फिर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की ईडी मुख्यालय में पेशी होने जा रही है। इसको लेकर के सुबह से ही कांग्रेस के नेताओं का अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आने का सिलसिला जारी है। वहीं एहतियातन दिल्ली पुलिस की टीम तड़के से ही यहां पर अलग-अलग रास्तों पर तैनात है। आसपास के इलाकों में बैरिकेड लगाकर के कुछ रास्ते को बंद कर दिया गया है, तो कुछ को लोगों के लिए डाइवर्ट भी किया गया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक अलर्ट जारी करते हुए बताया कि वह कुछ रास्ते से बचें। सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक के लिए उन्होंने यह ट्रैफिक अलर्ट जारी किया है। जिसमें गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्यू प्वाइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मानसिंह रोड जंक्शन पर जाने से लोगों को बचने की सलाह दी है।

यह ट्रैफिक इलेक्ट इसलिए दिया गया है, क्योंकि अकबर रोड स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी दिन में ईडी मुख्यालय जा रही हैं। उस दौरान यहां पर भीड़-भाड़, सम्भावित नारेबाजी भी हो सकती है। जैसा कि पिछले दिनों जब राहुल गांधी की ईडी में पेशी हुई थी, तो भी यही स्थिति उत्पन्न हुई थी। पुलिस को कई दिनों तक, कई रास्तों को डाइवर्ट भी करना पड़ा था।

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button