नेशनलमध्य प्रदेश
“बापू पर अभद्र टिप्पणी” “कालीचरण महाराज गिरफ्तार
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को आखिरकार रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को आखिरकार रायपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर पुलिस ने एमपी के खजुराहो के एक होटल से कालीचरण को गिरफ्तार किया है।
कालीचरण को आज दोपहर तक रायपुर लेकर पुलिस आएगी।
कालीचरण के खिलाफ रायपुर में गैरजमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज है। आज सुबह 4 बजे कालीचरण की गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए कालीचरण खजुराहो के बागेश्वर के पास एक मकान में छिपा हुआ था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एमपी – महाराष्ट्र और दिल्ली गई थी छत्तीसगढ़ पुलिस की कई विशेष टीम।
ये भी पढ़े: कालकाजी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया पिस्टल के साथ गिरफ्तार..