दिल्ली

भारतीय महिला प्रेस कोर की बैठक, पुलिस कमिश्नर ने किया सवाल-जवाब

महिला पत्रकारों के सवालों के जवाब में दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पुलिस के कामकाज और कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को रोकना, दिल्ली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। पुलिस बल में भी महिला सशक्तिकरण को और बढ़ाया गया है। यह बातें दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने भारतीय महिला प्रेस कोर की बैठक के दौरान कही। इस बैठक के दौरान स्पेशल पुलिस कमिश्नर देवेश चंद्र श्रीवास्तव और संजय बेनीवाल सहित कई दूसरे पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब 50 महिला पत्रकार उपस्थित थी।

भारतीय महिला प्रेस कोर की बैठक
भारतीय महिला प्रेस कोर की बैठक

महिला पत्रकारों के सवालों के जवाब में दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पुलिस के कामकाज और कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा की पीसीआर स्टाफ का थानों के साथ शामिल करने से और थानों में लॉ एंड ऑर्डर और इन्वेस्टिगेशन को अलग किए जाने के बाद काफी सकारात्मक बदलाव आया है। और कॉल रिस्पांस टाइम में 7-8 मिनट से घटकर 3-4 मिनट रह गया है।

भारतीय महिला प्रेस कोर की बैठक

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि महिला सशक्तिकरण पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। इसी की वजह से आज दिल्ली में 6 महिला डीसीपी 8 महिला एसीपी और 9 महिला एसएचओ महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात होकर पब्लिक की सेवा में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़े : गंभीर को जान से मारने की धमकी..

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button