झारखंड में दारोगा ने की आत्महत्या:परिजन बोले- SP अवैध वसूली का दबाव बनाते थे
झारखंड के पलामू के नवाबाजार के निलंबित दारोगा लालजी यादव के आत्महत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है। देर रात पलामू पहुंचे मृतक दारोगा के भाई संजीव कुमार ने पलामू के SP चंदन कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

झारखंड के पलामू के नवाबाजार के निलंबित दारोगा लालजी यादव के आत्महत्या मामले में अब नया मोड़ आ गया है। देर रात पलामू पहुंचे मृतक दारोगा के भाई संजीव कुमार ने पलामू के SP चंदन कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके भाई ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई है।
इस संबंध में उन्होंने पलामू के SP चंदन कुमार सिन्हा, DTO अनवर हुसैन और SDPO सुरजित कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि SP पिछले कुछ दिनों से लालजी को प्रताड़ित कर रहे थे। अवैध वसूली का दबाव डालते थे। ऐसा नहीं करने पर सस्पेंड और हत्या करा देने की धमकी तक देते थे। इसके कारण वह लगातार परेशान रह रहे थे। घर पर जब भी बात करते थे, हताश रहते थे।
उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि DTO अनवर हुसैन की ओर से पकड़े गए अवैध गाड़ियों को उन्होंने रखने से मना किया तो सस्पेंड कर दिया गया। उन्हें निलंबन मुक्त करने के लिए 10 लाख रुपए मांगा जा रहा था नहीं तो उनकी जगह दूसरे थाना प्रभारी की पोस्टिंग करने की धमकी दी जा रही थी।
SP ने कहा- आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं
वहीं इस मसले पर पलामू के SP चंदन कुमार सिन्हा ने दैनिक भास्कर को बताया कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। पूरी तरह मोटिवेटेड है। ऐसी कोई बात नहीं थी। सस्पेंड करना प्रशासनिक मजबूरी थी। वह DTO, SDPO यहां तक की मेरी बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि रांची के बूढमू मालाखाना के चार्ज देने में हो रही परेशानी की बातें उन्होंने अपने कई बैचमेट्स से साझा की है। जांच में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएगी।
ये भी पढ़े : मास्क के चक्कर में महंगा पड़ा थप्पड़ मारना, हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी