फैन को अपने नाम का टैटू कराया देख कार्तिक आर्यन हुए
कार्तिक आर्यन के लिए फैंस का क्रेजीनेस अक्सर देखने को मिलता रहता है। अब कार्तिक आर्यन की एक फीमेल फैन ने एक्टर के लिए कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखकर खुद एक्टर भी शॉक्ड रह गए

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘चॉकलेट बॉय’ के नाम से मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। खासकर उनकी फीमेल फैंस उनसे मिलने के लिए हर वक्त एक्साइटेड रहती हैं। एक्टर के चार्म और टैलेंट को देखकर फैंस उनके इतने दिवाने हो चुके है कि वह उनसे मिलने के लिए कुछ भी कर जाते हैं। एक्टर के लिए फैंस का क्रेजीनेस अक्सर देखने को मिलता रहता है। अब कार्तिक आर्यन की एक फीमेल फैन ने एक्टर के लिए कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखकर खुद एक्टर भी शॉक्ड रह गए।
दरअसल कार्तिक आर्यन की एक फीमेल फैन ने एक्टर के नाम और उनकी डेट ऑफ बर्थ का टैटू अपने सीने पर करवाया है। अपने बर्थडे के दौरान कार्तिक आर्यन अपने घर के बाहर पैपराजी और फैंस से मिल रहे थे, तभी उनहोंने अपनी एक फीमेल फैन को देखा, जिसने उनके नाम और डेथ ऑफ बर्थ का टैटू करवाया था। उस फैंन को देखते ही एक्टर उनसे मिलने पहुंच गए।
ये भी पढ़े : क्या निक और प्रियंका का होगा तलाक, प्रियंका की मां ने अफवाहों को बताया गलत