JNU में PHD कर रही स्टूडेंट से देर रात छेड़छाड़, आरोपी भागा
राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में PHD की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पता चला की उसको ईस्ट गेट के पास से एक युवक आधी रात को लड़की को जबरदस्ती सुनसान जगह की तरफ ले जाकर उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की।

राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में PHD की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पता चला की उसको ईस्ट गेट के पास से एक युवक आधी रात को लड़की को जबरदस्ती सुनसान जगह की तरफ ले जाकर उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। शोर मचाने पर फिर लड़की का मोबाइल लूट कर भाग गया। इस मामले की जानकारी मिलते ही जेएनयू कैंपस में हड़कंप मच गया और छात्राओं में इस बात को लेकर रोष भी है। इतना हाई प्रोफाइल और सुरक्षित इलाका भी अब असुरक्षित लगने लगा है।
वहीं इस मामले में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्टके डीसीपी गौरव शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को 18 जनवरी को देर रात 12:45 बजे वारदात की सूचना मिली थी। जेएनयू में छेड़छाड़ की वारदात हुई है। वे खुद वसंत कुंज नॉर्थ थाना की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पूछताछ में पता चला कि 17-18 जनवरी की रात करीब 11:45 बजे के आसपास एक गर्ल स्टूडेंट के साथ वारदात करने की कोशिश की गई है। पीड़ित छात्रा जेएनयू से पीएचडी की पढ़ाई कर रही है। वह ईस्ट गेट के पास टहल रही थी। उसी दौरान बाइक सवार एक युवक वहां पर अचानक पहुंचा और उसे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने उस युवक का विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
अचानक लड़की का विरोध करने और शोर मचाने पर बाइक सवार युवक वहां से कैम्पस की तरफ ही फरार हो गया। इस मामले में वसंत कुंज नॉर्थ थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम वहां पर लगे सीसीटीवी का फुटेज भी चेक कर रही है, जिससे कि आरोपी को पकड़ने में आसानी हो सके।
ये भी पढ़े : रूस ने कहा, RIC के जरिए भारत और चीन के बीच बेहतर होंगे संबंध