MP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा पटेरिया से मिलने पहुंचे जेल।
रीना सोनी, पन्ना।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव आज राजा पटेरिया से मिलने पवई जेल मे मुलाकात करने पहुचे। बाहर आने के बाद अरुण यादव ने पत्रकारोसे चर्चा करते हुए कहा कि राजा पटेरिया बुंदेलखंड ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता है।उन्हें गलत तरीके से जेल भेजा गया है।इसके लिए हम जनता के बीच जायेगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य और केंद्र की सरकारें आज लोगों को प्रताड़ित कर रही है वह गलत है।झूठा केस राजा पटेरिया पर लगा दिया गया है वह पिछले दो माह से जेल में बंद है मैं आपके माध्यम से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आह्वान करना चाहता हूं की यह एक बड़ा संघर्ष है। हम अंतिम छोर तक इस संघर्ष से लड़ेंगे हम ने वरिष्ठ वकील किए हैं उनसे चर्चा की है हम चाहते हैं कि राजा पटेरिया को जल्द से जल्द जमानत मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस तरह के दवाव की राजनीति पूरे प्रदेश में चल रही है ओर राजा पटेरिया अकेले नहीं है ऐसे कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता है जिनको प्रताड़ित किया जा रहा है।लेकिन हम भयभीत होने वाले नही है। हमने संकल्प लिया है कि भ्रष्ट ओर फासिस्ट वादी सरकार को 2023 में उखाड़ने के लिए हम सबको कमर कसने और एक जुट रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता राजा पटेरिया को जबरदस्ती ओर बे वजह परेशान किया जा रहा है। उन्हें दो माह से अधिक समय हो गया है वह पवई उप जेल में बंद है।हम इस बात को लेकर जनता के बीच अवश्य जाएंगे।