एंटरटेनमेंट

एक नहीं तीन 3 बार जहरीले सांप ने सलमान खान को डसा

सलमान खान के साथ एक बड़ा हादसा हुआ जिसमे वो बाल बाल बचें। खबर आई थी कि सलमान को सांप ने ने काट लिया था। उन्हें आनन-फानन में नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक्टर सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल की तरह  इस साल भी एक्टर मुंबई से दूर अपने पनवेल फार्महाउस  में जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की वीडियो भी सामने आई। एक्टर के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले सलमान खान के साथ एक बड़ा हादसा हुआ जिसमे वो बाल बाल बचें। खबर आई थी कि सलमान को सांप ने ने काट लिया था। उन्हें आनन-फानन में नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालांकि, डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। ठीक होने के बाद वे पनवेल फॉर्म हाउस में लौट आए थे और वहीं रेस्ट किया था। वहीं अब एक्टर ने खुद इस बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सांप ने उन्हें एक नहीं बल्कि 3 बार काटा था। सलमान खान ने अपने बयान में कहा कि एक सांप में फार्म हाउस के अंदर घुस आया था, मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की लेकिन इतने में ही वो मेरे हाथ पर चढ़ गया।

ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया तो उसने मुझे तीन बार डसा। वो एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा। मैं अब ठीक हूं।

ये भी पढ़े: रात 12 बजे चलती फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस में लगी आग

 

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button