
दिल्ली:- संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आज 26 नवंबर शुक्रवार को द्वारका जिला पुलिस मुख्यालय के कंपाउंड में भारत के संविधान के प्रति निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता को सुदृढ करने के उद्देश्य से और संविधान दिवस मनाने के लिए “संविधान की शपथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर डीसीपी द्वारका शंकर चौधरी के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों को अक्षुण्य रखने के लिए सभी पुलिस कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना में लेक्खित शपथ ग्रहण किया। लगभग 200 पुलिसकर्मियों ने इस कार्यक्रम में शपथ लिया।
हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था।
ये भी पढ़े : एम्स डायरेक्टर डॉ. गुलेरिया का जवाब, कोरोना की तीसरी लहर आने की नहीं है आशंका