दिल्ली

गलियों में जगह-जगह खुले सीवर, राहगीर दुर्घटना का शिकार हो कर चोटिल

कॉलोनी की गलियों में कई सीवरों में ढक्कन नहीं लगा है। ऐसे में आये दिन यहां से आने-जाने वाले राहगीर दुर्घटना का शिकार हो कर चोटिल होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

नगली विहार कॉलोनी की गलियों में कई सीवरों में ढक्कन नहीं लगा है। ऐसे में आये दिन यहां से आने-जाने वाले राहगीर दुर्घटना का शिकार हो कर चोटिल होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

दीपक तिवारी स्थानीय निवासी

तस्वीरें विकासपुरी विधानसभा इलाके के नगली विहार कॉलोनी की हैं, जिनमे आप देख सकते हैं कि कॉलोनी की गलियों के सीवरों में ढक्कन नहीं लगे हुए हैं। इस खुले सीवर की वजह से नालों का गंदा पानी ओवरफ्लो हो कर रास्तों पर तो बहने लगता ही है। साथ ही इस वजह से हमेशा ही दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।

दिन में तो हादसों की संभावना रहती ही है, साथ ही इन खुले हुए सीवरों से सबसे ज्यादा खतरा रात के समय होता है, क्योंकि रात के अंधेरे में लोगों को यह भी पता नहीं लगता कि बिना ढक्कन के सीवर का गड्ढा किस तरफ है। ऐसे में लोग रात के समय में ज्यादातर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।

यहां के लोगों ने बताया कि कई बार बच्चे और बाइक सवार इस खुले सीवरों में गिरने से चोटिल हो चुके हैं। कईयों के सीने में बहुत ज्यादा चोट आई थी। और इस तरह के हादसों की संभावना हमेशा ही बनी रहती है।

आम आदमी पार्टी से स्थानीय विधायक और निगम पार्षद पर आरोप लगाते हुए लोगों ने बताया कि इन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ काम तो नहीं ही किया, लेकिन जब लोगों ने अपनी इस परेशानी को उन तक पहुंचाया तो उन्होंने इस पर ध्यान देना भी जरूरी नहीं समझा।

ये भी पढ़े : IND vs SA: मैच के बाद विराट का चौंकाने वाला बयान! इन दो प्लेयर्स को माना जीत का असली हीरो

 

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button