बिहार

समस्तीपुर में पैक्स अध्यक्ष की गला रेतकर हत्या…!

समस्तीपुर में बुधवार देर रात पैक्स अध्यक्ष सह CSP (ग्राहक सेवा क्रेंद) संचालक की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी।

समस्तीपुर में बुधवार देर रात पैक्स अध्यक्ष सह CSP (ग्राहक सेवा क्रेंद) संचालक की बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक की पहचानके रोसड़ा थाना क्षेत्र के चकथात पूरब पंचायत के खैरा गांव निवासी फूलो महतो के पुत्र विजय कुमार महतो (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई जब अहले सुबह गांव के कुछ लोग शौच करने के लिए निकले थे। घर से महज कुछ दूरी पर उसके शव को लोगों ने देखा। इसके बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। मृतक पैक्स अध्यक्ष के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक का CSP भी चलाते थे। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, ग्रामीणों की सूचना पर रोसड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।

देर शाम पैक्स गोदाम के लिए निकले थे घर से

घटना को लेकर घर के लोगों ने बताया, ‘विजय बीते देर शाम अपने पैक्स गोदाम के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर उनकी खोजबीन की गई। परंतु कुछ पता नहीं चल सका। आज सुबह कार्यालय के पीछे उनका शव मिला मिला।’ अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, आक्रोशित लोग अविलंब हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।

इधर, घटनास्थल पर मौजूद लोग पुलिस डॉग स्कवॉड टीम के साथ पहुंची। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया, ‘शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।’

ये भी पढ़े: करोलबाग के नाई वालान मार्किट में एक साथ कई दुकानों में चोरी

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button