अनुभव गुप्ता, नई दिल्ली
2014 में डेनमार्क की एक 52 साल की महिला के साथ रेप करने के मामले में सजायाफ्ता आरोपी जो अभी पैरोल पर बाहर चल रहा था, उसकी सुबह सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पीट पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी बॉडी रेलवे ट्रैक के पास स्टेट एंट्री रोड पर पुलिस को मिली है। मौके पर उसके साथ तीन और युवक भी घायल हालत में मिले हैं, जिनका इलाज नजदीकी हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है आगे की पूछताछ की जा रही है।
डीसीपी संजय कुमार सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह सूचना मिलते ही मौके पर पहाड़गंज एसएचओ और उनकी टीम पहुंची। जहां पर एक शख्स के सर पर गंभीर चोट था, खून बह रहा था। उसके साथ तीन और लोग वहां पर घायल हालत में मिले। सभी को नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां पर एक शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान मोहम्मद राजा के रूप में हुई, वह मंडावली के पुलिया तलब चौक का रहने वाला था। इसके अलावा जो 3 लोग और घायल मिले हैं, उनकी पहचान विजय उर्फ रहीम, सुंदरलाल और रफी के रूप में हुई है। यह तीनों ही दिल्ली के मंडावली, यूपी के इलाहाबाद और वेस्ट बंगाल के मालदा टाउन के रहने वाले हैं।
इस मामले में पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है, पहाड़गंज थाने में। पुलिस के अनुसार इस मामले में दो सस्पेक्ट को हिरासत में लिया गया है। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला की दो ग्रुप के बीच में डिस्प्यूट था और उसी को लेकर दोनों ग्रुप में मारपीट हुआ, झगड़ा हुआ है |
बताया जा रहा है कि तीनों घायल, मृतक और जिन दो को हिरासत ।के लिया गया है, वे सभी आसपास के इलाके में कूड़ा उठाने का काम करते हैं। साथ ही यह लोग ड्रग एडिक्ट भी हैं। पुलिस ने यह पुष्टि की है कि मृतक मोहम्मद राजा, रेप केस में कनविक्ट था और वह फिलहाल पैरोल पर बाहर आया हुआ था। आगे की छानबीन की जा रही है |
गौरतलब है कि 2014 में डेनमार्क की रहने वाली 52 साल की महिला टूरिस जब दिल्ली आई थी और रास्ता भूल गई थी, तब उसके साथ लूटपाट की गई और चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया गया था। महिला हालांकि वापस अपने देश चली गई, लेकिन उससे पहले उसने राजदूत के सामने अपने बयान पुलिस को दर्ज कराए थे। उस मामले में 2 साल बाद 2016 में कोर्ट ने 05 को दोषी ठहराया था उनमें से एक राजा भी शामिल था।