एंटरटेनमेंट

पंडित बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

भारत के मशहूर कथक नर्तक (Kathak Legend) पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj) का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है जिससे हर तरफ शोक की लहर है। ये जानकारी बिरजू महाराज के परिजनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

भारत के मशहूर कथक नर्तक (Kathak Legend) पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj) का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है जिससे हर तरफ शोक की लहर है। ये जानकारी बिरजू महाराज के परिजनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पंडित बिरजू महाराज (Pandit Birju Maharaj Died) की कल देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उनको साकेत के अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही महाराज एक बीमारी से जूझ रहे थे जिसका इलाज जारी था लेकिन ऐसा उनका अचानक चले जाना, ये नहीं सोचा था।

पंडित बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था। उनका पूरा नाम ‘पंडित बृजमोहन मिश्र’ (Pandit Brij Mohan Mishra)   है। उनके पिता का नाम जगन्नाथ महाराज है जो कि एक जाने-माने कथक नृत्य भी थे।  बिरजू महाराज का नाम पहले दुखहरण रखा गया था। बता दें, जिस दिन बिरजू महराज का जन्म हुआ था उस दिन उस अस्पताल में सिर्फ उन्होंने ही लड़के के रूप में जन्म लिया था और बाकी सब लड़कियां हुई थी जिसके वजह से उनका नाम बृजमोहन रख दिया गया  यही नाम आगे चलकर छोटा हो गया और सब ‘बिरजू’ और ‘बिरजू महाराज’कहने लगो और इसी नाम से उनका अपने जीवन में सफलता हासिल की।

ये भी पढ़े : खत्म हुआ फैंस का इंतजार, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा’

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button