
बिहार,पटना: बिहार राज्य की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ कैंप जेल में सोमवार को दो कैदियों के बीच खूनी झड़प हुई और इस दौरान एक कैदी टुनटुन राय की कैंची घोंपकर हत्या कर दी गई। दोपहर में हुई घटना से जेल में अफरा-तफरी मच गई। एक अन्य कैदी घायल भी हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
बता दें कि टुनटुन राय तीन महीने पहले ही जेल में आया था। बाइक चोरी के आरोप में कैंप जेल में बंद टुनटुन राय की दूसरे कैदी मुन्ना से विवाद हो गया। यहां पानी पीने के लिए दोनों लाइन में लगे थे। इसके बाद पहले पानी पीने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शरू हो गई। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया दोनों कैदियों में जमकर मारपीट हुई, तभी मोहम्मद मुन्ना ने टुनटुन राय के पेट में कैंची से वार कर दिया। इस घटना को देख आसपास के कैदियों में हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही टुनटुन राय को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पटना के एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज कराया गया।
ये भी पढ़े : एयरपोर्ट पर शराब ले जाने से रोका तो मुफ्त में महिलाओं ने यात्रियों को पिलाई वोदका