सड़क के किनारे बने फुटपाथ पर बनाया गया रेन बसेरा, गरीबों को मिला सहारा
दिल्ली में बढ़ती सर्दी के बीच खुले में फुटपाथ पर रहने को मजबूर लोगों के लिए, दिल्ली सरकार जरूरत के अनुसार जगह-जगह रैन बसेरों को बना रही है। जिससे ठंड में बेसहारे लोगों को आसरा मिल सके।

दिल्ली: दिल्ली में बढ़ती सर्दी के बीच खुले में फुटपाथ पर रहने को मजबूर लोगों के लिए, दिल्ली सरकार जरूरत के अनुसार जगह-जगह रैन बसेरों को बना रही है। जिससे ठंड में बेसहारे लोगों को आसरा मिल सके।
तस्वीरें नजफगढ के साईं बाबा मंदिर के पास की हैं। जिनमें आप देख सकते हैं कि सड़क के किनारे बने फुटपाथ पर रैन बसेरा बनाया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा 20 लोगों के सोने के लिए बनवाया गया ये आश्रय गृह पुरी तरह से निःशुल्क है।
विजेंद्र कुमार (केयर टेकर)
सर्दियों में बेसहारे लोगों को आश्रय देने के लिए बनाए गए इस रैन बसेरा में गद्दे और कंबल सहित 20 बिस्तर लगे हैं। इन बिस्तरों पर आराम से सोने के साथ वो बेसहारे खुद को ठंड से भी बचा पाएंगे, जो अब तक ठंड में ठिठुरते हुए खुले में सोने को मजबूर थे।
20 लोगों की क्षमता वाले इस रैन बसेरा में लोगों को रात का खाना और सुबह चाय भी दी जाती है। जिससे वो रात को भूखे ना रहें और सुबह चाय की गर्माहट से उनके दिन की शुरुआत हो।
ये भी पढ़े: देश में 224 हुई ओमिक्रॉन के केसों की संख्या, राजधानी का बुरा हाल