दिल्ली

गणतंत्र दिवस: आज सुबह से 30 घंटे के लिए बंद रहेंगी सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर सेवाओं में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बुधवार को चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर सेवाओं में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके तहत येलो लाइन (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह को देखते हुए सुबह से दोपहर 12 बजे तक यात्रियों को केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि येलो लाइन और वॉयलेट लाइन के यात्रियों के लिए यहां इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस दौरान पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 8.45 से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश या निकास गेट बंद रहेंगे। मंगलवार सुबह 6.00 बजे से बुधवार (26 जनवरी) को दोपहर दो बजे तक सभी मेट्रो की पार्किंग बंद रहेंगी। सुरक्षा इंतजामों के तहत डीएमआरसी ने ये कदम उठाए हैं।

29 जनवरी (शनिवार) बीटिंग रिट्रीट समारोह के मौके के दिन भी (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) के केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं दोपहर दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। इस अवधि के दौरान केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर येलो लाइन और वॉयलेट (कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह) के यात्रियों को इंटरचेंज की अनुमति होगी। शाम साढ़े छह बजे के बाद इन स्टेशनों पर भी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।

ये भी पढ़े : 7 करोड़ के कुल 91 कैप्सूल, 53 कैप्सूल पेट मे रखा था, IGI पर पकड़ा

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button