उत्तरी दिल्लीदिल्ली

रंगे हाथों पकड़ा गया लूटेरा, लूटा गया मोबाइल बरामद

सदरबाजार थाना की पेट्रोलिंग पुलिस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस टीम द्वारा लूटा गया मोबाईल भी बरामद किया गया है।

एक लुटेरे को सदरबाजार थाना की पेट्रोलिंग पुलिस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस टीम द्वारा लूटा गया मोबाईल भी बरामद किया गया है। डीसीपी सागर सिंह कलसी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशू के रूप में हुई है, जो नबीकरीम का रहने वाला है। इसके ऊपर पहले से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और सदर बाजार थाना में 2 मामले चल रहे हैं।

पुलिस के अनुसार लाडोसराय के रहने वाले एक सख्स से उस समय लूटा गया जब वह शॉपिंग करने सदर बाजार के कुतुब चौक के पास आया था। उसी समय एक आरोपी आया और अचानक धक्का देकर मोबाईल लूटकर भागने लगा। पीड़ित ने शोर मचाना शुरू किया, उसी दौरान पेट्रोलिंग कर रहे एएसआई रुदमल, कांस्टेबल मनीष, गौरव की टीम ने पीछाकर बदमाश को दबोचा। उसके पास से लूटा गया मोबाईल बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: CNG पम्प पर ईंधन भरवाने के लिए करना पड़ता है लंबा इंतज़ार

 

 

nn24news

एन एन न्यूज़ (न्यूज़ नेटवर्क इंडिया ग्रुप) का एक हिस्सा है, जो एक डिजिटल प्लेटफार्म है और यह बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड अन्य राज्य सहित राजनीति, मनोरंजन, खेल, करंट अफेयर्स और ब्रेकिंग खबरों की हर जानकारी सबसे तेज जनता तक पहुंचाने का प्रयास करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button